फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Our Medicinal Plants

तिमूर दांतों के लिए नहीं, रक्तचाप के लिए भी रामबाण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Our Medicinal Plants
तिमूर का पौधा। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र अपनी अमूल्य वन संपदा और वनौषधियों के लिए पूरी दुनिया में अलग पहचान रखते हैं। यहां अनेक दुर्लभ जड़ीबूटियां पैदा होती हैं, जिनका प्रयोग स्थानीय लोग सदियों से औषधि के रूप में करते आ रहे हैं। ऐसी ही अनेक गुणों से युक्त पर्वतीय क्षेत्र में मिलने वाली वनौषधि है तिमूर। तिमूर दांतों के लिए ही संजीवनी नहीं है बल्कि रक्तचाप नियंत्रण के लिए भी रामबाण है।
विज्ञापन

आपने नीम को अपने अनेकों गुणों के कारण जाना होगा लेकिन पहाड़ में यदि आपको नीम जैसे औषधीय गुणों से युक्त वनौषधि को ढूंढना हो तो तिमूर इसका बेहतरीन विकल्प है। इसे पहाड़ी नीम के नाम से जाना जाता है। तिमूर का वनस्पति का नाम जेनथोजायलम अर्मेटम है। कुमाऊंनी में इसे तिमूर, गढ़वाली में टिमरू और संस्कृत में तेजोवती के नाम से जाना जाता है। झाड़ीनुमा इस वृक्ष की लंबाई 10 से 12 मीटर की होती है। इस वनस्पति का एक-एक हिस्सा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सामान्य तौर पर स्थानीय ग्रामीण इसकी टहनियों का इस्तेमाल दातून के रूप में करते हैं। इसकी टहनियों से बनाए गए दातून का प्रयोग कर दांतों के साथ ही संपूर्ण मुखगुहा को निरोगी बनाया जा सकता है। पायरिया जैसे मसूड़ों के रोग के लिए इसे बेहतरीन वनौषधि के रूप में जाना जाता है। इसके बीजों का प्रयोग माउथ फ्रेशनर, कृमिनाशक और उदररोगों के लिए किया जाता है। इसके बीज के बाहरी छिलके का भी प्रयोग मसाले के रूप में किया जाता है।
विज्ञापन

सरकार पहल करे तो तिमूर देगा रोजगार, रोकेगा पलायन
बागेश्वर। वनौषधि तिमूर पहाड़ में हर स्थान पर पाया जाता है। इसकी दंतमंजन बनाने के लिए काफी मांग रहती है, लेकिन यह रोजगार का जरिया पहाड़ में नहीं बन पाया। पर्वतीय क्षेत्र में इस वनौषधि का संरक्षण कर रोजगार के विभिन्न अवसर सृजित किए जा सकते हैं। इसकी खेती को बढ़ावा देकर पलायन भी रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिमूर की टहनियों से निर्मित औषधि का प्रयोग रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है। तिमूर के बीजों में पाया जाने वाला लीनालोल नामक रसायन एंटीसेप्टिक के रूप में कार्य करता है। इसकी पत्तियों का चूर्ण टूथ पाउडर बनाने में प्रयुक्त होता है।
डॉ. नवीन जोशी (एमडी आयुर्वेद) आयुर्वेद विशेषज्ञ आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed