{"_id":"68d4350a2de77ee8e9066bdd","slug":"our-chief-minister-is-very-energetic-he-is-the-first-to-reach-out-to-disaster-victims-koshyari-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-118782-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे मुख्यमंत्री काफी ऊर्जावान, सबसे पहले पहुंचते हैं आपदा पीड़ितों से मिलने: कोश्यारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे मुख्यमंत्री काफी ऊर्जावान, सबसे पहले पहुंचते हैं आपदा पीड़ितों से मिलने: कोश्यारी
विज्ञापन
बागेश्वर। महाराष्ट के पूर्व राज्यपाल और सूबे के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने आपदा प्रभावित कनलगढ़ घाटी का भ्रमण किया। पौंसारी गांव जाकर वहां के लोगों का हालचाल जाना। राहत, बचाव के कार्य त्वरित कराने के लिए सीएम और क्षेत्रीय विधायक की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे सीएम काफी ऊर्जावान हैं। आपदा आने पर वह सबसे पहले पीड़ितों का हालचाल जानने पहुंच जाते हैं। युवा विधायक सुरेश गढि़या भी आपदा के समय लगातार लोगों और सरकार के संपर्क में रहे।
बुधवार को पूर्व राज्यपाल कोश्यारी के गांव पहुंचने की सूचना के बाद ही ग्रामीण उन्हें लेने के लिए रास्ते तक पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बेहद आत्मीयता के साथ मुलाकात की। गांव के प्राथमिक स्कूल में उन्होंने लोगों की परेशानी सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि 28 अगस्त की रात की आपदा में काफी नुकसान हुआ था। ग्रामीण पूरन का अब तक पता नहीं चल सका है। मृतक के परिवार के सदस्य हीरा बल्लभ जोशी ने बताया कि उनका मकान भी आपदा में बह गया था। उन्हें कोई मदद नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों ने कहा कि सुरक्षित रहने के लिए उन्हें विस्थापन किया जाना चाहिए। पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने विधायक और अधिकारियों से समस्याओं का जल्द निदान करने को कहा। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष बसंती देव, दीपा आर्या, विक्रम सिंह शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गीता ऐठानी, विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास, मथुरा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले पहुंचता था मैं
बागेश्वर। पूर्व सीएम कोश्यारी ने कहा कि प्रदेश में जब भी कहीं आपदा आती थी, मैं सबसे पहले पहुंचने की कोशिश करता था। दूरस्थ मालपा हो या केदारनाथ सबसे पहले मैं पहुंचा था। हमारा सौभाग्य है कि अब सीएम सबसे पहले पहुंच जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त कि क्षेत्रीय विधायक और सरकार उनके साथ खड़ी है। ग्रामीणों की हर समस्या का निदान किया जा रहा है।