फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Others.

युवक ने उफनती सरयू में लगाई छलांग, नहीं चला कोई कोई पता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Others.
बागेश्वर में सरयू नदी में कूदे युवक की खोजबीन करती पुलिस टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एक युवक ने रविवार सुबह बागेश्वर नगर के झूलापुल से सरयू नदी में छलांग लगी दी। पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस की टीम ने नदी में युवक की तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 9.40 बजे जिला कंट्रोल रूम को एक युवक के सरयू नदी पर बने झूलापुल से नदी में कूदने की सूचना मिली। बतातें हैं कि नदी में काफी देर तक युवक का सिर दिखाई दे रहा था लेकिन नदी का जलस्तर इतना बढ़ा हुआ था कि कोई भी नदी में बह रहे युवक को बचाने का साहस नहीं जुटा पाया।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीएस ढकरियाल पुलिस टीम के साथ रेस्क्यू के लिए रवाना हुए। एसडीआरएफ, फायर सर्विस की टीम को भी खोजबीन में लगाया गया। पगना, सक्तेश्वर तक नदी किनारे ढूंढखोज की गई लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। युवक की पहचान पवन उर्फ लारा (28) पुत्र भगत राम निवासी बनखोला नियर ट्रामा सेंटर बागेश्वर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल के अनुसार समण मंदिर के पास युवक को नदी के बीचोबीच बहते हुए देखा गया। संभवत: उसकी मृत्यु हो चुकी थी। नदी के तेज बहाव के कारण युवक का पता नहीं चला। उन्होंने अवगत कराया है कि युवक शराब के नशे में नदीं में कूद गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने प्रभारी तहसीलदार दीपिका आर्या के हवाले से बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था।

15 दिन पहले नदी में बही महिला का नहीं चला पता
बागेश्वर। बीते 17 जुलाई को नदी में बही महिला का अब तक पता नहीं चल सका है। बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्यालडोबा निवासी जीवंती पांडेय (जया) (39) अपनी भतीजी ज्योति पाठक (25) को बचाने के लिए नदी में कूदी थी। ज्योति का शव घटना के अगले दिन बरामद हो गया था लेकिन जीवंती का अब तक कोई पता नहीं चला है। जीवंती का पता नहीं चलने से परिजन बेहद परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed