{"_id":"594ea10f4f1c1b7e3d8b45de","slug":"opposition-to-merge-gardens-in-agriculture-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यान को कृषि विभाग में विलय करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यान को कृषि विभाग में विलय करने का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
शामा में प्रदर्शन करते काश्तकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की ओर से उद्यान विभाग को कृषि विभाग में विलय करने का विरोध शुरू हो गया है। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के उत्तराखंड तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक में सरकार के इस प्रस्ताव का विरोध किया गया। इधर, दानपुर कृषक संघ के सदस्यों ने इस प्रस्ताव के विरोध में सामा केंद्र में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शनिवार को यहां हुई कर्मचारियों की आपात बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर ग्रामीण फल और सब्जी का उत्पादन कर स्वरोजगार कर रहे हैं। उद्यान विभाग फल, सब्जी, मौनपालन, मसाले, प्रसंस्करण आदि के विकास में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
वर्तमान में सरकार उद्यान विभाग का कृषि विभाग में विलय करने का प्रस्ताव तैयार कर रही है। इसका पूरा विरोध किया जाएगा। तय किया गया कि इस फैसले के विरोध में प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। साथ ही विरोध में बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा। बैठक में एनके मंदोलिया, पूरन सिंह परिहार, गिरीश चंद्र जोशी, मोहन सिंह भैसोड़ा, कुलदीप जोशी, श्वेता जोशी, नंदन गड़िया, नारायण आदि कर्मचारी थे।
विज्ञापन
इधर, प्रधान संगठन और दानपुर कृषक संघ सामा ने भी सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए उत्तराखंड तकनीकी कर्मचारी संघ को समर्थन दिया है। सामा उद्यान केंद्र में तमाम काश्तकारों ने प्रदर्शन किया। काश्तकारों ने कहा कि उद्यान का कृषि विभाग में विलय होने पर उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। काश्तकारों ने कहा कि यदि दोनों विभागों का विलय किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।