फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Opposed to new taxing efforts

नए कर लगाने के प्रयासों का विरोध

Fri, 20 Oct 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Fri, 20 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन

नागरिकों और व्यापारियों ने नगर पंचायत द्वारा लगाए जाने वाले नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और यूजर चार्ज उपनिधि 2017 का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष से इस तरह के कर किसी भी हालत में उन पर नहीं थोपने को कहा है। कर लगाने पर  उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


नागरिकों और व्यापारियों ने कहा है कि नगर पंचायत में विकास की न तो रफ्तार तेज हुई है और न सफाई के ही ठोस इंतजाम हैं। सड़क से लगे इलाकों में सफाई होती भी है तो कूड़ा कई दिनों तक सड़क पर ही फैला रहता है। रास्तों की हालत खस्ता है। गंदे पानी के निकास के लिए नालियां नहीं बनी हैं।
विज्ञापन


वार्डों के भीतर हिस्सों में आज तक पर्यावरण मित्र पहुंचे ही नहीं हैं। उन्होंने पंचायत अध्यक्ष और ईओ से कहा कि जब तक लोगों को पर्याप्त सुविधाएं और समस्याओं का समय से समाधान हो नहीं जाता तब तक किसी भी प्रकार के कर नहीं लगाए जाएं। कहा कि नए करों का कतई भुगतान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष भराड़ी शेर सिंह ऐठानी, सचिव प्रकाश जोशी, कपकोट अध्यक्ष तारा कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, रघुवीर बिष्ट, प्रकाश कांडपाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed