फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Operation of the Kapkot police station in your building

अपने भवन में शुरू हुआ कपकोट थाने का संचालन

Thu, 28 Dec 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 28 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Operation of the Kapkot police station in your building
थाना भवन का लोकार्पण करते विधायक और डीआईजी। - फोटो : amar ujala

1.98 करोड़ की लागत से बने कपकोट थाने का लोकार्पण बृहस्पतिवार को विधायक बलवंत भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और डीआईजी पूरन सिंह रावत ने किया। लोकार्पण के बाद वर्ष 2006 से किराए में चल रहे कपकोट थाने का कामकाज अपने भवन में शुरू हो गया है। लगभग 14 नाली भूमि में बने थाना भवन में पुलिस अधिकारियों और जवानों को आवासीय सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन


डीआईजी रावत ने कहा कि अपने भवन में थाना पुलिस को कामकाज निपटाने में सुविधा मिलेगी। पुलिस आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने नशे की बढ़ती लत को कम करने के लिए सामाजिक सहयोग की जरूरत बताई। कहा कि युवा पीढ़ी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सबसे पहले व्यसन मुक्त होना होगा।
विज्ञापन


माता-पिता और अभिभावकों को भी बच्चों पर नजर रखने की जरूरत है। डीआईजी ने सभी अधिकारियों को कानून व्यवस्था से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर हरीश सिंह ने कपकोट पुल और अनर्सा में बैरियर लगाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, विक्रम साही, एसपी मुकेश कुमार, एसडीएम रवींद्र बिष्ट, सीओ महेश जोशी, तहसीलदार पूरन बिष्ट, एसओ सत्यप्रकाश रायपा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी, भाजपा अध्यक्ष शेर सिंह आदि थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed