फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Opened personal resources in the school library teacher

शिक्षक ने निजी संसाधनों से खोला स्कूल में पुस्तकालय

Sun, 26 Feb 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 26 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मन में कुछ करने की इच्छा हो तो हर काम हो सकता है। सुदूरवर्ती जूनियर हाईस्कूल रौल्याणा के प्रधानाध्यापक नीरज पंत ने कुछ ऐसा ही करके दिखाया है । उन्होंने बच्चों के ज्ञानवर्धन  के लिए स्कूल में अपने निजी संसाधनों से एक सुव्यवस्थित पुस्तकालय खोला है। बच्चे अब रोज पुस्तकालय में जाकर पुस्तकों का ज्ञान ले रहे हैं।  
राजकीय जूनियर हाईस्कूल रौल्याणा विकास खंड मुख्यालय से 25 किमी दूर है। स्कूल के प्रधानाध्यापक नीरज पंत ने दो साल पूर्व इस स्कूल में पदभार गृहण करने के बाद पहले अभिभावकों को विश्वास में लिया। ग्राम प्रधान मदन गिरी और अभिभावकों का प्रधानाध्यापक को स्कूल में शिक्षा के अच्छे वातावरण के निर्माण के लिए हर संभव सहयोग मिला। स्कूल के बच्चों ने प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की कड़ी मेहनत के चलते बच्चों ने जिला और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

 
प्रधानाध्यापक पंत ने बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए अपने संसाधनों से हाल ही में एक पुस्तकालय खोला है। उन्होंने ने एकलव्य प्रकाशन भोपाल से डेढ़ हजार की किताबें खरीदकर पुस्तकालय में रखी हैं। उनका कहना है कि पुस्तकालय किसी भाषा को सीखने और सिखाने में किताबों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि स्कूल में पुस्तकालय हो तो बच्चे सहजता से भाषा सीख लेते हैं। स्कूल के बच्चे अब हर रोज पुस्तकालय में पुस्तकों से ज्ञान लेते हैं। पुस्तकालय में दैनिक समाचार पत्र और चित्रकथाएं, बाल पत्रिका आदि पुस्तकें भी उपलब्ध हैं।  उन्होंने बताया कि पुस्तकालय को शीघ्र और विकसित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल जिले का पहला स्कूल है जहां स्कूल में पुस्तकालय है। उन्होंने जिले के अन्य स्कूलों के शिक्षकों से अपने- अपने स्कूल में पुस्तकालय खोलने को कहा है।  ग्राम प्रधान रौल्याणा मदन गिरी ने बताया कि स्कूल में पुस्तकालय की स्थापना कर शिक्षक पंत ने बच्चों का दिल जीतने के साथ- साथ अभिभावकों का भी दिल जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed