फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   only 91 Women opens Bank Accounts

Bageshwar News: एक साल में सिर्फ 91 महिलाओं ने खुलवाए खाते

Fri, 24 May 2024 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 24 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
only 91 Women opens Bank Accounts
महिला सम्मान बचत योजना के प्रति आकर्षित नहीं हो रही महिलाएं, दो साल के लिए संचालित योजना पर मिलता है 7.5 प्रतिशत का ब्याज
विज्ञापन



बागेश्वर। वित्तीय वर्ष 2023-24 में शुरू की गई महिला सम्मान बचत योजना के प्रति बागेश्वर में महिलाएं आकर्षित नहीं हो पा रही हैं। एक साल में केवल 91 महिलाओं ने योजना के तहत खाते खोले हैं। इस योजना में महिलाएं दो साल के लिए खाता खोल सकती हैं। खाते में 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है। रकम एकमुश्त या टुकड़ों में जमा की जा सकती है।
महिलाओं को निवेश के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए योजना की शुरुआत की गई थी। बागेश्वर में जानकारी के अभाव में महिलाएं इस योजना का कम लाभ ले पा रही हैं। योजना में दो साल के लिए निवेश कर दो साल बाद ब्याज सहित भुगतान करने का नियम है। इस निवेश में बाजार के जोखिमों का भी खतरा नहीं हैं। योजना में न्यूनतम 1000 के गुणांक में रकम का निवेश कर अधिकतम दो लाख का निवेश दाे साल के लिए किया जा सकता है। योजना में निवेश पर टैक्स में छूट मिलती है।
विज्ञापन


ऐसे खोलें खाता
बागेश्वर। नजदीकी डाकघर में आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदन फॉर्म ले जाकर पोस्टमैन या पोस्टमास्टर की मदद से खाता खोला जा सकता है।


कोट
महिला सम्मान बचत योजना में निवेश के लिए लगातार महिलाओं और बालिकाओं के परिजनों को प्रोत्साहित किया जाता है। कर्मचारियों के माध्यम से योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।- पुष्पलता बिष्ट अधिकारी, पोस्टमास्टर डाकघर बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed