{"_id":"664e365519813fb2a805252b","slug":"one-udid-in-just-22-days-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-106673-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 22 दिन में बना सिर्फ एक यूडीआईडी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 22 दिन में बना सिर्फ एक यूडीआईडी कार्ड
Wed, 22 May 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 22 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
एक मई से पोर्टल में है खराबी, कार्ड बनने में आ रहा व्यवधान
बागेश्वर। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनाने में व्यवधान आ रहा है। इसकी वजह पोर्टल में खराबी बताई जा रही है। यूडीआईडी कार्ड न बनने के कारण दिव्यांगजन सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र में एक मई से यूडीआईडी नहीं बन पा रहे हैं। जिस वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार एक मई से 21 मई के बीच एक भी यूडीआईडी कार्ड नहीं बन सका है। 22 मई को एक यूडीआईडी कार्ड बना। केंद्र की कार्यालय सहायक मोहनी कोरंगा ने बताया कि पोर्टल के काम न करने की वजह से दिक्कत आ रही है। लोग कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं। कार्ड बनाने के लिए आवेदकों से दस्तावेज ले रहे हैं, ताकि जैसे ही पोर्टल काम करने लगे तो यूडीआईडी बनाया जा सके। जिले में केंद्र की स्थापना एक अप्रैल 2019 को की गई थी। अब तक 3813 कार्ड बनाए जा चुके हैं।
इनसेट
क्या है यूडीआईडी कार्ड
यूडीआईडी कार्ड को स्वावलंबन कार्ड भी कहा जाता है। एक 12 अंकों की खास तरह की पहचान संख्या होती है, जो भारत सरकार दिव्यांग व्यक्तियों के लिए जारी करती है। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ इस कार्ड से मिल सकता है।
विज्ञापन
बनवाने की प्रक्रिया
यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र में दिव्यांग व्यक्ति को अपना आधार कार्ड और दिव्यांग प्रमाणपत्र लेकर जाना होता है। केंद्र में यूडीआईडी कार्ड बनाने की औपचारिकता पूरी की जाती है। सीएमओ स्तर से दस्तावेजों को सत्यापित किया जाता है और एक माह के भीतर यूडीआईडी कार्ड संबंधित दिव्यांग के घर पहुंच जाता है।