{"_id":"653e9ef96938566622038edc","slug":"one-selected-in-in-cds-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2287-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रीमा के विमल का सीडीएस में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रीमा के विमल का सीडीएस में चयन
Sun, 29 Oct 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के रीमा निवासी विमल पांडेय का भारतीय सेना की संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) में चयन हुआ है। विमल का परिवार वर्तमान में हल्द्वानी के ऊंचापुल क्षेत्र में रहता है।
विमल पांडेय ने इंडियन मिलेट्री अकादमी में देश में सातवीं रैंक और इंडियन नेवल अकादमी में देश में पहली रैंक प्राप्त की है। विमल की प्राथमिक शिक्षा हल्द्वानी के व्हाइट हॉल स्कूल से हुई। उन्होंने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से बारहवीं पास की। पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक किया। इसी वर्ष उनका चयन आईआईटी कानपुर में एमटेक के लिए हुआ। वर्तमान में विमल पांडेय कानपुर आईआईटी से एमटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने पहले प्रयास में ही सीडीएस परीक्षा में सफलता पाई है।
विमल के पिता महेश चंद्र पांडेय मल्टीनेशनल कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मी हैं। माता रेनू पांडेय गृहिणी हैं। विमल की उपलब्धि से रीमा के साथ ऊंचापुल क्षेत्र में खुशी है। विमल और उनके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।