फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One injured in district.

Bageshwar News: तेंदुए के हमले में छात्रा घायल

Fri, 25 Aug 2023 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 25 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
One injured in district.
गरुड़ (बागेश्वर)। तेंदुए ने स्कूल जाते समय राइंका अमस्यारी की एक छात्रा पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसी स्कूल के छात्र भास्कर ने पत्थरों से वार कर तेंदुए को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

भिलकोट गांव के आनंद सिंह पुत्री की नीतू (15) बृहस्पतिवार सुबह सहेलियों के साथ राइंका अमस्यारी में पढ़ने जा रही थी। इस बीच रास्ते में घात लगाए तेंदुए ने नीतू पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल नीतू के चिल्लाने की आवाज उसी स्कूल के छात्र भास्कर ने सुनी तो उसने साहस का परिचय देकर तेंंदुए पर पत्थर बरसा दिए। इसलिए तेंदुआ घटना स्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राओं का घटनास्थल पर भीड़ लग गई। स्कूल के शिक्षक और परिजन घायल नीतू को मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाए। अस्पताल के प्रभारी डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा काे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

राइंका अमस्यारी के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नीतू 11वीं की छात्रा है। सूचना मिलने पर भाजपा नेता शिव सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख भरत फर्स्वाण, लक्ष्मण राम आर्या अस्पताल पहुंचे। हरिनगरी के पूर्व प्रधान लक्ष्मण राम आर्या ने तेंदुए को पकड़ने और नीतू को बचाने वाले भास्कर को सम्मानित करने की मांग की है। रेंजर हरीश खर्कवाल ने बताया कि घायल छात्रा को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। अमस्यारी में पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed