{"_id":"611bfefe8ebc3e42cd4ecf12","slug":"one-house-damaged-traffic-disrupted-on-three-roads-bageshwar-news-hld4348448149","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मकान क्षतिग्रस्त, तीन सड़कों पर यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मकान क्षतिग्रस्त, तीन सड़कों पर यातायात बाधित
विज्ञापन
कांडा तहसील का बदहाल हुआ धारी मध्या-डोबरगाड़ा मोटर मार्ग। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बारिश के चलते जिले में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। तीन मोटर मार्गों पर यातायात ठप होने से पांच हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बारिश से कपकोट तहसील के दीवान राम पुत्र बची राम निवासी भलौड़ी का आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इधर, 28 जुलाई से बंद गरुड़-द्यौनाई, 21 जुलाई से बंद कंधार-लोहागढ़ी और 31 जुलाई से बंद बिजोरीझाल-ओखलसों मोटर मार्ग पर मंगलवार को भी यातायात सुचारु नहीं किया जा सका है। सड़कों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। जल्द ही सभी मोटर मार्गों पर यातायात सुचारु करा दिया जाएगा।
सड़क की बदहाली देखकर बिफरे पूर्व विधायक
बागेश्वर। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कांडा तहसील के धारी मध्या-डोबरगाड़ा मार्ग की बदहाली पर नाराजगी जताई है। क्षेत्र भ्रमण पर गए विधायक ने मार्ग का जायजा लिया। और कई बार सूचित करने के बावजूद तीन महीने से बंद सड़क को नहीं खोलने पर नाराजगी जताई। विभाग और ठेकेदार पर सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने का भी आरोप लगाया।
मंगलवार को सड़क का निरीक्षण करने पूर्व विधायक फर्स्वाण ने कहा कि पांच किमी लंबी सड़क तीन महीने से बंद पड़ी है। कई बार विभाग और जिलाधिकारी को सूचित करने के बाद एक जेसीबी सड़क खोलने को भेजी गई लेकिन वह भी सड़क की हालात देखकर वापस लौट गई है। कहा कि सड़क के पांच कल्वर्ट टूट गए हैं। मार्ग में भारी मात्रा में मलबा पटा है। सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। सड़क बदहाल होने से गांव के लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। मरीजों को डोली में बैठाकर अस्पताल लाने के लिए भी ग्रामीणों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग और ठेकेदार पर निर्माण के दौरान अनियमितता बरतने का भी आरोप लगाया। विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कर लोगों की परेशानी दूर करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान लक्ष्मण सिंह राठौर, मनोज राठौर, दीपक कांडपाल, प्रेम नगरकोटी, कमल सिंह, दीपक मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
धारी मध्या-डोबरगाड़ा मोटर मार्ग अभी निर्माणाधीन है। बारिश के कारण सड़क की मरम्मत के दौरान भारी मात्रा में मलबा गिर रहा है। मानसून सीजन के बाद ही सड़क का निर्माण कार्य हो पाएगा। - एसके पांडेय, ईई, लोनिवि, बागेश्वर