{"_id":"6101acce8ebc3e58553b80b0","slug":"one-house-collapsed-in-bageshwar-seven-houses-damaged-bageshwar-news-hld4327191181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में एक मकान ध्वस्त, सात मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में एक मकान ध्वस्त, सात मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
बागेश्वर में बागनाथ मंदिर परिसर तक पहुंचा सरयू नदी का जल। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मंगलवार की रात को बागेश्वर जिले में भारी बारिश हुई। बारिश से जिले में एक मकान ध्वस्त हो गया। 7 आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गरुड़ के पिंगलो में मलबे में दबने से एक गाय की मौत हो गई। मल्लीधार बेगड़ को जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। गडेरा गांव में एक मकान के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। कपकोट के घटबगड़ में नदी के कटाव से तटबंध बह गए हैं। मोटर पुल के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। मंगलवार की रात कपकोट में 75, गरुड़ में 63 और बागेश्वर में 32.50 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। बागनाथ मंदिर परिसर तक सरयू नदी का जल पहुंच गया है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गरुड़ के पिंगलो में जय लाल पुत्र विशन राम का मकान ध्वस्त हो गया। मकान के प्रथम तल पर बंधी गाय की मलबे मेें दबने से मौत हो गई। काफलीगैर तहसील के सिया निवासी नारायण राम पुत्र जोगा राम, मटियोली निवासी भूपाल राम पुत्र गोपाल राम, मेहनरबुंगा निवासी विशन राम पुत्र प्रताप राम, गरुड़ के गनीगांव में दलीप सिंह, पार्वती देवी और नंदन सिंह के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। उड़खुली में दुर्गा राम का आवास क्षतिग्रस्त हुआ है। घर का सामान मलबे में दब गया है। ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
सैंज में बरसाती नाला उफान पर आने से चेकडैम क्षतिग्रस्त हो गए। खौलसीर से मल्लीधार बेगड़ को जोड़ने वाली पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम पंचायत गडेरा में भूस्खलन से हरीश सिंह और कुंवर सिंह का मकान खतरे की जद में आ गया है। सरयू के उफान पर आने से कपकोट के घटबगड़ में तटबंध और सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नदी के कटाव से संतोष उपाध्याय की काफी भूमि बह गई है। पुल खतरे में आ गया है। लोगों ने पुल की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
बागेश्वर की 21 सड़कों पर यातायात बाधित रहा, 50 हजार की आबादी प्रभावित
बागेश्वर। मंगलवार की बारिश से तमाम जगह भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण बुधवार को जिले की 21 ग्रामीण सड़कों पर यातायात बाधित रहा। आवागमन बाधित रहने से करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित रही।
काफलीगैर-सैंज रीठागाड़ मोटर मार्ग में सीर नामक स्थान पर भूस्खलन से सड़क बाधित हो गई। भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता बीसी जोशी ने बताया कि सड़क बंद होने से दुग्ध उत्पादक दुग्ध केंद्र कमेड़ी दूध नहीं भेज पाए। मलबा आने से गरुड़-द्यौनाई, पालड़ीछीना-जैनकरास, कौसानी-बैजनाथ, भीड़ी-सिमौली, बागेश्वर-गिरेछिना, कंधार-लोहागड़ी, बालीघाट-दोफाड़, डंगोली-सैलानी, रावतसेरा, रावतसेरा-मानकभाटा, कौसानी-भतड़िया, विजयपुर-मनकांडे, डंगोली-गनीगांव, काफलीगैर-खौलसीर, शामा-तेजम, कपकोट-कर्मी, भनार, बघर, रिखाड़ी-वाछम, धरमघर-माजखेत सड़क पर यातायात बाधित रहा। कौसानी-बैजनाथ सड़क पर गिरे पेड़ों को पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने हटाकर यातायात बहाल किया।
बिजली का लाइन टूटने से कई गांवों की बिजली गुल
बागेश्वर। बारिश के दौरान बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने से काफलीगैर के खोलसिर, सैंज, पारखेत, बेदीबगड़, बजरिया, सुपरजीथल, सिया, बग्वालीखान की बिजली व्यवस्था भंग हो गई। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडेय ने अवगत कराया है कि लाइन की मरम्मत की जा रही है।