फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One employee has the responsibility of saving 400 hectares of forest.

Bageshwar News: एक कार्मिक पर 400 हेक्टेयर जंगल बचाने की जिम्मेदारी

Thu, 25 Apr 2024 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 25 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
One employee has the responsibility of saving 400 hectares of forest.
बागेश्वर। वनाग्नि काल चरम पर है। जिले में भी जंगलों के जलने की रफ्तार में तेजी आ रही है। वन विभाग के कर्मचारी लगातार वनों को बचाने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मानव संसाधन कम होने का खामियाजा विभाग को उठाना पड़ रहा है। जिले के 1,12,536 हेक्टेयर वन क्षेत्र को बचाने की जिम्मेदारी मात्र 284 अधिकारी-कर्मचारी और फायर वॉचरों पर है। फायर सीजन में डीएफओ का पद भी खाली है।
विज्ञापन

जिले में 66,236 हेक्टेयर आरक्षित वन, 35,300 हेक्टेयर वन पंचायत और 11,000 हेक्टेयर सिविल वन है। विभाग में कर्मचारियों के स्वीकृत पदों के सापेक्ष 20 कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। अल्मोड़ा के डीएफओ के पास बागेश्वर जिले की भी जिम्मेदारी है। वर्तमान में एक एसडीओ, छह रेंजर, आठ डिप्टी रेंजर, 55 वन दरोगा, 57 वन रक्षक, 38 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और 120 फायर वॉचरों पर वनों को आग से बचाने की जिम्मेदारी है। वनाग्नि सुरक्षा के लिए सभी छह रेंज में 30 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। जौलकांडे में एक मास्टर क्रू स्टेशन बना है। जहां चौबीस घंटे कर्मचारी आग बुझाने के संसाधनों के साथ उपस्थित रहते हैं।
विज्ञापन



ड्रोन और ब्लोअर भी उपलब्ध

बागेश्वर। वनाग्नि नियंत्रण और रोकथाम के लिए वन विभाग के पास एक ड्रोन, 12 ब्लोअर, 780 रैक और 215 हेलमेट हैं। हालांकि पहाड़ों में संसाधनों की बजाय मानव संसाधन की अधिक जरूरत पड़ती है, जिसकी विभाग के पास कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीओ वन विभाग, बागेश्वर, सुनील कुमार ने बताया कि उपलब्ध कार्मिकों और फायर वॉचरों की मदद से वनाग्नि नियंत्रण और रोकथाम कार्य चल रहा है। सभी कार्मिक जिम्मेदारी से जंगलों को बचाने में जुटे हैं। जरूरत पड़ने पर फॉयर वॉचरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वनाग्नि सुरक्षा के लिए वन पंचायत सरपंच और ग्रामीणों की मदद भी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed