फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   One arrested for cheating by opening fake society

फर्जी सोसाइटी खोलकर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
One arrested for cheating by opening fake society
हल्द्वानी से गिरफ्तार बागेश्वर में ठगी का आरोपी दीपक कुमार। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। धोखाधड़ी के आरोप में वांछित अर्थलैंड डेवलपर्स लिमिटेड (अर्थ क्रेडिट सोसाइटी) के शाखा प्रबंधक को पुलिस ने हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे स्थानीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम बिलौना निवासी ख्याली दत्त पांडे की पुत्री तुलसी पांडे ने इसी साल 19 फरवरी को थाना कोतवाली में तहरीर देकर देकर आरोप लगाया था कि यहां माल रोड पर अर्थलैंड डेवलपर्स लिमिटेड (अर्थक्रेडिट सोसाइटी) खुली थी। इसके मालिक और शाखा प्रबंधक दीपक लोहिया ने वादिनी तुलसी समेत कई लोगों को अपनी शाखा से जोड़कर अधिक ब्याज का झांसा देकर शाखा में खाते खुलवाए, लेकिन तय समयावधि (मैच्योरिटी) के बाद भी खाताधारकों का भुगतान नहीं किया। शाखा बंद करके सभी फरार हो गए। पुलिस ने धारा 420/406/409/120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

एसएसआई मोहन चंद्र पडलिया ने मामले की विवेचना की। जांच में पाया गया कि इस सोसाइटी ने बागेश्वर के अलावा राजस्थान में भी इसी तरह लोगों से धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टेशन हल्द्वानी से थाना बेड़ीनाग, जिला पिथौरागढ़ के ग्राम बेलकोट निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई मोहन चंद्र पडलिया, कांस्टेबल आनंद सिंह, चंदन राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed