फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Officers done inspection.

Bageshwar News: राज्यपाल के आगमन की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

Wed, 04 Jun 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 04 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Officers done inspection.
बागेश्वर। राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जिले के दो दिनी दौरे पर हैं। उनके आगमन की तैयारियों के लिए डीएम आशीष भटगांई ने कौसानी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल सिंह बृहस्पतिवार को शाम साढ़े चार बजे केएमवीएन रेस्ट हाउस कौसानी पहुचेंगे। शाम छह से साढ़े सात बजे तक जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम कौसानी में करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अनासक्ति आश्रम का भ्रमण कर अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए डीएम भटगांई और एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने कौसानी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हैलीपैड, आवास, सुरक्षा, वाहन, साफ-सफाई और अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल के दौरे से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, एसडीएम प्रियंका रानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed