{"_id":"594bf56e4f1c1b18078b45c6","slug":"officers-cleaning-of-vikas-bhawan-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी-कर्मियों ने विकास भवन परिसर में सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी-कर्मियों ने विकास भवन परिसर में सफाई की
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन परिसर की सफाई करते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती के निर्देश पर विकास भवन परिसर में विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या के नेतृत्व में बृहद सफाई अभियान चलाया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर के चारों ओर की झाड़ियों का कटान करने के साथ ही कैंपस में पड़े कूड़े हटाया। सफाई अभियान में जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, मत्स्य निरीक्षक एमएस मियान, वैयक्तिक अधिकारी संतोष जोशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी थे।
विज्ञापन