फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Officer will Visit The Areas

अधिकारी नियमित क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं का निदान करें:विधायक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Officer will Visit The Areas
बागेश्वर के दूरस्थ इलाके माजखेत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में समस्याएं सुनते विधायक और अधिक? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला प्रशासन ने जिले के दूरस्थ इलाके माजखेत में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। शिविर में मौजूद क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने अधिकारियों से नियमित क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं का निराकरण करने को कहा। शिविर में सड़क, संचार, बिजली आदि की 25 समस्याएं उठीं।
विज्ञापन

शिविर में राजकीय हाईस्कूल भनार में शिक्षकों की तैनानी, जंगली जानवरों से फसलों को नुकशान होने, क्षतिग्रस्त पुलों का निर्माण करने, चुचेर से ठेली तक 7 किमी सड़क बनाने, माजखेत में दूरसंचार, सड़क, विद्युत की समस्या दूर करने के साथ ही आयुर्वेदिक उपकेंद्र माजखेत में फार्मासिस्ट की नियुक्ति करने, पशु सेवा केंद्र खोलने की मांग उठी।
विज्ञापन

शिविर में बाल विकास विभाग पोषण अभियान के तहत पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 10 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 5 लाभार्थियों को सीएम महालक्ष्मी किट वितरित किए गए। कृषि विभाग ने 20 किसानों को कृषि यंत्र दिए। 32 लोगों को सड़क में कटी नाप भूमि का मुआवजा दिया गया। समाज कल्याण विभाग ने विभिन्न योजनाओं के प्रार्थनापत्र भरे। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की। वहां पर सीडीओ संजय सिंह, एडीएम सीएम इमलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed