फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nutrition in Bageshwar

कुपोषण से मुक्त हुए बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Nutrition in Bageshwar
बागेश्वर में बाल विकास विभाग की ओर से सम्मानित बच्चे और अभिभावक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बाल विकास विभाग ने सौम्या, लक्ष्मी और काव्या को कुपोषण से मुक्त होने पर उनके अभिभावकों के साथ शॉल, पोषण किट और फलदार पौधे देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार कुपोषित बच्चों और उनकी माताओं को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए प्रयासरत है। कुपोषण मुक्ति के लिए बाल विकास विभाग की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य करने को कहा है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेंद्र प्रसाद बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में जिले में 23 अति कुपोषित और 36 कुपोषित बच्चे हैं। अतिकुपोषित बच्चे सामान्य स्थिति में आए हैं। विभाग की ओर से सितंबर को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में सीडीपीओ कपकोट दीपा धपोला, बागेश्वर सुनीता वर्मा, सुपरवाइजर रेनू नगरकोटी, सीता धामी, रेवती खेतवाल आदि थे।
विज्ञापन

पोषण जागरूकता कार्यक्रम मनाया
बागेश्वर। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) काफलीगैर में पोषण जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया। केवीके सितंबर को पोषण जागरूकता अभियान के तहत मना रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और कृषक महिलाओं की सहभागिता से जागरूकता कार्यक्रम किया किया गया। प्रथम स्तर पर केवीके परिसर, दूसरे स्तर पर ग्रामसभा सिमस्यारी, तीसरे स्तर का कार्यक्रम केवीके और उत्तरकाशी का संयुक्त ऑनलाइन वेबिनार हुआ। डॉ. कमल पांडेय, निधि सिंह, डॉ. पंकज नौटियाल, डॉ. रेनू जेठी, नीरज जोशी ने पोषण के बारे में जानकारी दी। प्रतिभागियों को सब्जी किट भी प्रदान किए गए। सिमस्यारी में हरीश जोशी ने पोषण वाटिका के प्रबंधन और तकनीक की जानकारी दी। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. कमल कुमार पांडेय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रतिभागियों समेत 245 प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे। इस मौके पर मेदनी प्रताप सिंह, जानकी मेहता, विक्रम सिंह, बहादुर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed