फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NSUI workers sitting on strike with ten point demands

Bageshwar News: दस सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे एनएसयूआई कार्यकर्ता

Tue, 11 Jun 2024 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 11 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
NSUI workers sitting on strike with ten point demands
बागेश्वर के बीडी पांडेय परिसर में धरने पर बैठे एनएसयूआई कार्यकर्ता। 
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर की प्रमुख समस्याओं को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। विद्यार्थियों ने कुलपति को पत्र भेजकर 10 प्रमुख समस्याओं के निदान की मांग की और समस्याओं का निदान होने तक आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थी कॉलेज परिसर में धरने पर बैठे। आंदोलन कर रहे विद्यार्थी दो साल से रिक्त पड़े राजनीतिक विज्ञान के प्राध्यापक का पद भरने, पर्यावरण मित्रों की कमी को दूर करने, लंबे समय से बंद पड़े बालिका और सामान्य छात्रावास का संचालन करवाने, परिसर में वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था बनवाने, जंतु विज्ञान लैब को जल्द परिसर के हैंडओवर करवाने, परिसर के बाहर रिक्त पड़े भवन को संचालित करवाने, परिसर के भीतर छात्रसंघ भवन को सुचारू रूप से संचालित करवाने, परीक्षा प्रभारी की ओर से हो रही समस्याओं की अनदेखी के मामले का संज्ञान लेने, परीक्षा फलों में हुईं त्रुटियों को जल्द दूर करवाने की मांग कर रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि कई बार ज्ञापन देकर भी समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है। जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गढि़या, प्रेम दानू, राहुल बाराकोटी, मयंक धोनी, पंकज कुमार, अजय कुमार, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed