{"_id":"57ae0af04f1c1bb17cee462b","slug":"nss-out-rally-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में निकली एनएसएस की रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली और नशामुक्ति का संकल्प लिया। कैडेटों ने लोगों से समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल एसके चौहान के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
नगर के विक्टर मोहन जोशी जीआईसी में सीनियर, जूनियर डिवीजन के कैडेटों और छात्रों को प्रधानाचार्य प्रमोद तेवाड़ी ने नशामुक्ति की शपथ दिलाई। एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने सिगरेट आदि तंबाकू अधिनियम के बारे में बताया। वहां मनोज कांडपाल, डीएस कपकोटी, राजीव निगम, महिपाल डसीला, हरीश रावल आदि थे।
विज्ञापन
विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा के कैडेटों ने जोरदार नारेबाजी के साथ रैली निकाली। प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। वहां एनसीसी अधिकारी शंकर रौतेला, कैलाश रौतेला, चंदन कोरंगा, हरीश कोरंगा, मनोज पाठक आदि थे। इंटर कॉलेज दोफाड़ में युवाओं ने जोरदार रैली निकाली। वहां एनसीसी अधिकारी प्रकाश कालाकोटी, प्रधानाचार्य एमएस रावत, हरीश कार्की, शंकर बनकोटी, प्रदीप गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन