{"_id":"56fc0c8d4f1c1b3e68f004e2","slug":"now-the-kids-will-drink-bopv-polio-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बच्चों को पिलाई जाएगी बीओपीवी पोलियो वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बच्चों को पिलाई जाएगी बीओपीवी पोलियो वैक्सीन
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 30 Mar 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक डीएम भूपाल सिंह मनराल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि पोलियो बीमारी को जड़ से उखाड़ने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 25 अप्रैल को नेशनल स्विच डे घोषित किया गया है।
विज्ञापन
जिसमें बच्चों को टीओपीवी (त्रिसंयोजक ओरल पोलियो वैक्सीन) के स्थान पर बीओपीवी (द्वि संयोजक ओरल पोलियो वैक्सीन) पिलाई जाएगी।
डीएम ने सीएमओ सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों को बदली गई नई द्वि संयोजक ओरल पोलियो वैक्सीन पिलाने का प्रशिक्षण सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अच्छी तरह से दिया जाय। ताकि इस कार्य में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने शासन की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व में दी जा रही टीओपीवी वैक्सीन को बाजार व स्टाक से वापस लेने के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
बैठक में सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ने विश्व स्वास्थ संगठन के प्रतिरक्षण कार्यक्रम से अवगत कराया। बैठक में सीएमओ डॉ.जेसी मंडल, डब्लूएचओ रुद्रपुर के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. मनु खन्ना, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.केके सिंह, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, स्वास्थ निरीक्षक एमसी लोहनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्मला अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन