{"_id":"603542818ebc3ee9372c8743","slug":"now-interest-will-not-be-paid-on-deposit-of-bill-bageshwar-news-hld4159054153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिल जमा करने पर नहीं देना होगा ब्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिल जमा करने पर नहीं देना होगा ब्याज
विज्ञापन
मजियाखेत में पानी की किल्लत को लेकर पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। देर से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यूपीसीएल ने ब्याज छूट योजना शुरू की है। इसके तहत बिल जमा करने पर अब ब्याज नहीं देना होगा। तीन माह तक लिए यह योजना लागू की गई है। जिन उपभोक्ताओं और विभागों ने लंबे समय से बिलों की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। उन्हें इस अवधि के दौरान बिल जमा करने पर ब्याज नहीं चुकाना होगा।
यूपीसीएल ने जिन उपभोक्ताओं और विभागों ने लंबे समय अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है। इसे ध्यान में रखते हुए यह योजना लागू की है। विभाग ने योजना का शुभारंभ कर दिया है। 18 मई 2021 तक बिल जमा करने पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं देना होगा। बिल जमा नहीं होने पर प्रतिमाह 1.25 की दर से ब्याज शुल्क वसूला जाता है। यूपीसीएल को तमाम विभागों ने लाखों रुपये का बिल चुकाना है। यदि वह इस अवधि में बिल चुकाते है तो उन्हें किसी प्रकार का ब्याज नहीं पड़ेगा। वहीं लंबे समय से जिन उपभोक्ताओं ने बिलों का भुगतान नहीं किया है। वह भी इसका लाभ ले सकते हैं। 75 किलोवाट भार से संयोजित उपभोक्ताओं को इसमें शामिल किया गया है। ब्याज में छूट पाने के लिए पूरा बिल जमा करना होगा। (संवाद)
किस पर कितना बकाया
विभाग/संस्था - बकाया
नगरपालिका - 15 लाख
बीएसएनएल - 14 लाख
विकास भवन - 5 लाख
राज्य अतिथि गृह - 2.23 लाख
चाय बगान कौसानी - 1.06 लाख
लघु सिंचाई - 1.01 लाख
बिलों के भुगतान के लिए ब्याज छूट योजना प्रारंभ की गई है। तीन माह तक यह योजना लागू रहेगी। इस अवधि में बिल देने वाले विभागों और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार ब्याज नहीं देना होगा। - भाष्कर पांडेय ईई यूपीसीएल बागेश्वर
विज्ञापन
पानी के बिलों का भुगतान नहीं करने की चेतावनी
बागेश्वर। ज्वालादेवी वार्ड के मजियाखेत में पेयजल वितरण में अनियमितता से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। लोगों ने पालिका के ईओ से मुलाकात कर पेयजल किल्लत को लेकर रोष जताया। पेयजल संकट दूर नहीं होने पर बिलों का भुगतान नहीं करने की भी चेतावनी दी।
मजियाखेत में नगरपालिका से संचालित पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। पूर्व में उपभोक्ताओं को इस योजना से प्रचुर मात्रा में पानी की आपूर्ति होती थी। पिछले कुछ सप्ताहों से पेयजल वितरण में अनियमितता हो रही है। कुछ उपभोक्ताओं को दिन में तीन बार पानी दिया जा रहा है, जबकि अधिकतर उपभोक्ताओं को तीन से चार दिन में एक बार पानी मिल रहा है। पेयजल लाइन की देखरेख और पानी वितरण करने वाले कर्मचारी को कई बार सूचित करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। उपभोक्ताओं ने अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी को ज्ञापन देकर पेयजल योजना की जांच करने और वितरण में अनियमितता करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कर लोगों की समस्या का निदान करने को भी कहा। ज्ञापन देने वालों में जगदीश उपाध्याय, मदन सिंह टंगड़िया, मोहन राम, बसंत बल्लभ आदि शामिल थे।