फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Now Galgontu's knock in Pudkuni

अब पुड़कुनी में गलघोंटू की दस्तक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Now Galgontu's knock in Pudkuni
Now Galgontu's knock in Pudkuni
बागेश्वर। कपकोट विकासखंड के चचई और जगथाना के बाद अब पुड़कुनी में गलघोंटू (डिप्थीरिया) बीमारी ने दस्तक दे दी है। पुड़कुनी की एक बालिका में गलघोंटू जैसे लक्षण पाए गए हैं। बालिका के सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

कपकोट के कई गांवों में गलघोंटू (डिप्थीरिया) बीमारी फैल रही है। जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत ने बताया कि सोमवार को गले में दर्द होने पर पुड़कुनी निवासी भूपाल सिंह की पुत्री दीपा (12) अस्पताल पहुंची थी। बालिका में गलघोंटू जैसे लक्षण पाए गए हैं। इस पर बालिका का सैंपल लिया गया है, जिसे जांच के लिए रुद्रपुर लैब को भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का पता चलेगा। हालत सामान्य होने के चलते इलाज के बाद बालिका को घर भेज दिया गया है। रोग से बचाव के लिए बालिका के परिजनों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते सात सितंबर को जगथाना में गलघोंटू से एक आठ साल के एक बच्चे की मौत हुई थी। उससे बाद चचई गांव में 15 वर्षीय बालिका की की जान चली गई थी। गलघोंटू रोग के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार और रविवार को चचई, जगथाना, पुड़कुनी, चलकाना आदि गांवों में टीकाकरण किया। चचई निवासी भीम कुमार ने आसपास के गांवों में भी टीकाकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed