फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Notice to five medical store operators, clarification sought within seven days

Bageshwar News: पांच मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस, सात दिन में मांगा स्पष्टीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Notice to five medical store operators, clarification sought within seven days
अल्मोड़ा। औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने जिले के कोसी, ताड़ीखेत, देवलीखेत स्थित मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। अनियमिता मिलने पर पांच मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही तीन दवाओं के नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन


शनिवार को औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्रग लाइसेंस की वैधता की जांच की गई। स्टॉक, बिक्री और खरीद रिकॉर्ड सत्यापित किए गए। सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और उनकी रिकॉर्डिंग की भी गहन जांच की गई। इस दौरान मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं मिली। कुछ मेडिकल स्टोर में कैमरे की रिकार्डिंग नहीं थी। क्रय और विक्रय बिल नहीं थे। एक्सपायरी दवा बाक्स नहीं लगे थे। अनियमितता पाए जाने पर देवलीखेत में एक, ताड़ीखेत में तीन, कोसी में एक मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया गया। सभी से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान औषधि निरीक्षक ने तीन दवाओं के नमूने भी लिए जिन्हें जांच को विश्लेषणशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed