{"_id":"5c27ba56bdec2256cf3e8880","slug":"not-improves-the-condition-of-the-kapkot-wani-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधरी कपकोट-दूणी सड़क की दशा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधरी कपकोट-दूणी सड़क की दशा
Sat, 29 Dec 2018 11:47 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Published by: Almora desk
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
कपकोट-दूणी सड़क पर चलना संभलकर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले बरसात में क्षतिग्रस्त हुई कपकोट - दूणी सड़क की दशा नहीं सुधर पाई है। बदहाल बनी इस सड़क में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार मांग उठाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग इसकी मरम्मत नहीं कर रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पिछले बरसात में कपकोट-दूणी सड़क धरखोला, ह्यूंटी और छेपड़ाभ्योल के समीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से सड़क की हालत जस की तस ही बनी हुई है। बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई इसके किनारे की दीवारें नहीं बनाई गई हैं। धंसाव और कोजबे भी ठीक नहीं किए गए हैं। बदहाल सड़क में वाहन चलाना किसी भी खतरे से कम नहीं है। सड़क पर बड़े भार वाले वाहन भी नहीं चल पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया सड़क की दशा सुधारने की मांग वह कई बार उठा चुके हैं। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने सड़क की शीघ्र मरम्मत न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, पूर्व बीडीसी सदस्य चंद्र सिंह कपकोटी, गोविंद कपकोटी, श्री श्री 1008 काशिल देव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जमन सिंह बिष्ट, पूर्व उप प्रधान महिमन कपकोटी, दलीप, राजू, दरबान, कमल और लक्ष्मण कपकोटी आदि शामिल हैं।