फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nobody knows where the surgeon transferred to the district hospital has gone

Bageshwar News: जिला अस्पताल के लिए स्थानांतरित सर्जन कहां गईं किसी को नहीं पता

Wed, 25 Jun 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 25 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Nobody knows where the surgeon transferred to the district hospital has gone
बागेश्वर। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी धारी डोबा में तैनात सर्जन डॉ. अनु कोहली को 28 अप्रैल को जिला अस्पताल के लिए स्थानांतरित किया।
विज्ञापन

स्थानांतरण आदेश के तीन महीने बीतने के बाद भी चिकित्सक ने जिला अस्पताल में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। जिले के स्वास्थ्य महकमे को भी पता नहीं कि चिकित्सक कहां गईं।
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात एकमात्र सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय को एक दिन में ओपीडी के दौरान 100 से अधिक मरीज देखने पड़ते हैं। जरूरत पड़ने पर सर्जरी भी करनी होती है। जिला अस्पताल में सर्जन की कमी के चलते विभाग ने सीएचसी बैजनाथ में तैनात सर्जन डॉ. विदित पांडेय को व्यवस्था के तौर पर सप्ताह में तीन दिन जिला अस्पताल में सेवा देने को कहा गया है। उनके जिला अस्पताल में भी सेवा देने की वजह से सीएचसी बैजनाथ में लोगों को सप्ताह में केवल तीन दिन सर्जन मिल पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग से 28 अप्रैल को पीएचसी धारी डोबा में तैनात चिकित्सक डॉ. अनु कोहली को जिला अस्पताल में तैनाती देने का आदेश जारी किया। लेकिन अब तक डॉ. कोहली ने जिला अस्पताल में पदभार ग्रहण नहीं किया है। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. डीपी शुक्ला ने बताया कि आज तक सर्जन ने पदभार ग्रहण नहीं किया है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed