फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Traffic Movement In Bageshwar Girecheena Road

Bageshwar News: बागेश्वर-गिरेछीना मार्ग पर दूसरे दिन भी ठप रहा यातायात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
No Traffic Movement In Bageshwar Girecheena Road
बागेश्वर-गिरेछीना सड़क से बोल्डर हटाता जेसीबी ऑपरेटर। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर यातायात दूसरे दिन भी ठप रहा। चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी से बोल्डर गिरने से करीब 24 गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सड़क चौड़ीकरण के दौरान डिगरपातल के समीप पहाड़ी दरक गई और भारी संख्या में बोल्डर गिर गए और मार्ग में यातायात ठप हो गया। सड़क बंद होने से अमसरकोट, बिजोरी, धारी, डोबा, चौहना, लेटी, जौलकांडे, शीशाखानी, बोरगांव, सात, रतबे, चामी, भयेड़ी, गुनाकोट आदि गांवों को संचालित होने वाली टैक्सियों के पहिए थम गए हैं। गांवों से रोजाना जिला मुख्यालय आने वाले व्यापारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और नौकरीपेशा लोगों को पैदल चलना पड़ रहा है। सड़क बंद वाले स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर खतरा बनी है पहाड़ी
बागेश्वर। गिरेछीना सड़क पर इन दिनों चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। पोकलैंड और लोडर मशीनों के माध्यम से सड़क को चौड़ा करने के दौरान अक्सर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर रहे है। गिरेछीना सड़क पर अधिकतर जगह पहाड़ी से बोल्डर और पेड़ों के गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरेछीना मोटर मार्ग में पहाड़ी से गिरे बोल्डरों को हटाने का काम लगातार चल रहा है। काफी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से समय लग रहा है। शनिवार को सड़क पर यातायात सुचारु करा दिया जाएगा।
राजकुमार, ईई लोनिवि बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed