{"_id":"6823a0b21d437d7afc0d575f","slug":"no-tracking-without-registration-bageshwar-news-c-231-1-ha11012-115526-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अब बिना पंजीकरण के नहीं हो पाएगी ट्रैकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अब बिना पंजीकरण के नहीं हो पाएगी ट्रैकिंग
Wed, 14 May 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 14 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने ग्लेशियरों के ट्रैकिंग रूट पर जाने वाले ट्रैकरों और पर्यटकों की सुरक्षित आवाजाही और उचित प्रबंधन के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने पर्यटन अधिकारी को तीन दिन में एसओपी बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बिना पंजीकरण कोई भी पर्यटक और ट्रैकर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में नहीं जाना चाहिए। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्थायी हेलीपैड बनाने और चिकित्सकों की टीम तैयार रखने के भी निर्देश दिए।
मंगलवार को हुई बैठक में डीएम ने वन विभाग को निर्देशित किया कि सभी चौकियां अलर्ट मोड पर रहें। लोनिवि को ट्रैकिंग मार्गों पर संकेतक, शौचालय सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं को ठीक करने और केएमवीएन को गेस्ट हाउसों में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहां पर एसपी चंद्रशेखर घोड़के, डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम अनिल सिंह रावत, सीओ अजय साह, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, एसीएमओ डॉ.. अनुपमा ह्यांकी, ईई लोनिवि एके पटेल, सिंचाई विभाग के ईई मनमोहन सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल मौजूद रहे।