फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No one knew the problems of the villagers of Dobad

किसी ने न जानी दोबाड़ के ग्रामीणों की परेशानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
No one knew the problems of the villagers of Dobad
बागेश्वर। दो दशक बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत दोबाड़ (कपकोट) के लिए कारगिल शहीद के नाम पर बनने वाली सड़क नहीं बन पाई है। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर विरोध जताया। डीएम विनीत कुमार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर शीघ्र मोटरमार्ग बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सात जुलाई 1999 को ग्राम पंचायत दोबाड़ के वीर जवान मोहन सिंह दानू कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। सरकार ने शहीद के नाम पर गांव के लिए मोटरमार्ग का निर्माण कराने का एलान किया था, लेकिन सरकार अपने वायदे पर अमल नहीं करा पाई। 22 वर्ष पूर्ण हो जाने के बाद भी गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। सड़क नहीं होने से गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बीमार और गर्भवती महिलाओं के लिए यह परेशानी का कारण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन की अनदेखी का ग्रामीणों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव के लिए मोटरमार्ग नहीं बनने पर आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में नवीन सिंह बसेड़ा, प्रेम सिंह देव, रणजीत सिंह, धीरज सिंह, राजेंद्र सिंह दानू, लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह, मोहन सिंह, नवीन दानू, धीरज दानू आदि शामिल थे।
विज्ञापन

गरुड़-थाकला-चौखुटिया मोटरमार्ग को खुलवाने की मांग
बागेश्वर। थाकला क्षेत्र के लोगों ने एडीएम सीएस इमलाल के माध्यम से डीएम विनीत कुमार को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा है कि बारिश के कारण गरुड़-कठेश्वर-थाकला-चौखुटिया मोटर मार्ग चार माह पूर्व कई स्थानों में क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहन संचालन में दिक्कत आ रही है। कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण वाहन संचालन नहीं हो पा रहा है। 15 वर्ष पूर्व स्वीकृत सड़क का काम पूरा भी नहीं हो पाया है। इस वजह से चौखुटिया तक वाहन नहीं जा पा रहे हैं। लोगाें ने सड़क की मरम्मत करने के साथ ही सड़क का चौखुटिया तक मिलान करने की मांग की है। वहां पूर्व प्रधान देवी दत्त पाठक, हरीश तिवारी, कैलाश चंद्र, खीमानंद तिवारी, दीपा देवी, पुष्पा देवी, जानकी देवी, नीमा तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed