{"_id":"5d827ed18ebc3e93d33e60e6","slug":"no-name-of-candidate-in-the-voter-list-bageshwar-news-hld35720815","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची में नाम नहीं मिला, नेताजी के अरमानों पर पानी फिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची में नाम नहीं मिला, नेताजी के अरमानों पर पानी फिरा
विज्ञापन
बागेश्वर में पंचायत चुनाव की वोटरलिस्ट में नाम जोड़ने की मांग करते अनर्सा के ग्रामीण।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विकासखंड बागेश्वर के अंतर्गत ग्राम पंचायत अनर्सा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब 70 से अधिक मतदाताओं का नाम पंचायत मतदाता सूची से गायब हैं। कई लोग प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी हैं लेकिन मतदाता सूची में नाम न होने के कारण वह दावेदारी नहीं कर पा रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।
वक्ताओं ने कहा कि अनर्सा के कई ग्रामीणों का नाम पंचायत मतदाता सूची से गायब हैं। इस बार कई लोग प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी हैं लेकिन मतदाता सूची में नाम न होने के कारण वह चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत मतदाता सूची से ग्रामीणों के नाम हटाए गए हैं।
उन्होंने छूट गए मतदाताओं के नाम तीन दिन के भीतर मतदाता सूची में जोड़ने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि ग्रामीणों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व उप प्रधान मदन मोहन, कैलाश राम, गीता देवी, मदन प्रसाद, रमा देवी, मुन्नी देवी, प्रताप राम, जगत राम, गंगा राम, उम्मेद राम, गणेश राम, नीमा देवी, गीता देवी आदि शामिल है।