{"_id":"609196928ebc3e8dc4569c59","slug":"no-more-craud-in-bageshwar-bazar-bageshwar-news-hld423418071","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में दिखा कर्फ्यू का असर, बाजार में कम रही भीड़भाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में दिखा कर्फ्यू का असर, बाजार में कम रही भीड़भाड़
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में लगे कोविड कर्फ्यू का मंगलवार को असर दिखा। बाजारों में अन्य दिनों से कम भीड़ रही। खाद्यान्न और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग बाजार आए। जाम की समस्या से भी बाजार में राहत रही।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बागेश्वर नगर पालिका, कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र के अलावा गरुड़, कांडा और काफलीगैर बाजार में छह मई तक कर्फ्यू घोषित किया है।
इस दौरान सब्जी, राशन, दूध आदि जरूरी दुकानों को भी दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति है। कर्फ्यू के पहले दिन सोमवार को कुछ अफरातफरी का माहौल था, लेकिन मंगलवार को हालात सामान्य दिखे। लोग सुबह से बाजार में सब्जी, दाल, आटा, चावल, तेल आदि रोजमर्रा के खाद्यान्न खरीदने आए।
विज्ञापन
इस दौरान सब्जी की दुकानों पर भीड़ देखी गई। हालांकि बाजार में अन्य स्थानों पर रोजाना से बेहतर हालात रहे। बाजार की सड़कों पर वाहन तो थे, लेकिन अन्य दिनों की तरह जाम के हालात नहीं बने। वहीं कपकोट, भराड़ी, कांडा और काफलीगैर के बाजारों में भी कर्फ्यू का असर दिखा।
दोपहर 12 बजे से पसरा सन्नाटा
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में मंगलवार को निर्धारित समय दोपहर 12 बजे बाजार बंद हो गया। सभी जरूरी दुकानदारों ने प्रशासन का सहयोग कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम में योगदान देते हुए दुकानों को तय समय तक ही खोला। बाजार बंद होने के बाद वाहनों की आवाजाही भी कम रही। इसके चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई भी जारी रही।
कोविड कर्फ्यू का सभी लोग पालन कर रहे हैं। जो नियम तोड़ने की कोशिश कर रहा है, उसके खिलाफ पुलिस चालान संबंधी कार्रवाई कर रही है। लोगों से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कर्फ्यू का पालन करने की अपील भी की जा रही है।
- अमित श्रीवास्तव, एसपी बागेश्वर।