फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No More Bus in Bageshwar Depot

Bageshwar News: उद्घाटन के पांच महीने बाद भी रोडवेज डिपो में शुरु नहीं हुआ कामकाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
No More Bus in Bageshwar Depot
बागेश्वर। जिले के रोडवेज डिपो का उद्घाटन हुए पांच महीने का समय बीत गया है, लेकिन कामकाज अब तक शुरू नहीं हो सका है। डिपो में अस्थायी कार्यशाला बन गई है, लेकिन उपकरण और कर्मचारियों की तैनाती का इंतजार है। डिपो में छह कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन कार्य शुरू होने का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

चार सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने डिपो का शुभारंभ किया था। डिपो के लिए 21 बसों का बेड़ा मिला था, लेकिन पांच महीने बाद भी बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। पूर्व में विभाग की ओर से कंप्यूटर लगने और अस्थायी कार्यशाला के बनते ही कामकाज शुरू होने की बात कही जा रही थी। कार्यशाला का ढांचा बनकर तैयार हुए भी एक महीने से अधिक का समय बीत गया है। करीब दो महीने पहले कंप्यूटर भी लग चुके हैं, लेकिन कंप्यूटर इंस्टॉल नहीं हो सके हैं। कार्यशाला में एक मैकेनिक भी तैनात कर दिया गया है, लेकिन उपकरण और अन्य सुविधाओं का इंतजार है।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में एक स्टेशन अधीक्षक, दो लिपिक, एक मैकेनिक और एक परिचालक डिपो में तैनात हैं, लेकिन अब तक कामकाज सुचारु होने को लेकर कोई सुनवाई नहीं है। उच्चाधिकारियों से लगातार वार्ता हो रही है। उम्मीद है जल्द ही डिपो में कामकाज सुचारु होगा और बागेश्वर डिपो की बसों का संचालन यहां से होनेे लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed