{"_id":"5cc05c17bdec22144f41964e","slug":"no-electricity-in-toli-in-day-time-since-last-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोली में एक साल से दिन में बत्ती गुल, रात में मीटर चालू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोली में एक साल से दिन में बत्ती गुल, रात में मीटर चालू
Wed, 24 Apr 2019 06:22 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Wed, 24 Apr 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल आई बॉलीवुड फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू में’ उत्तराखंड की बिजली आपूर्ति की समस्या को बखूबी बड़े पर्दे पर उतारा गया था। इसी फिल्म की कहानी से मिलती जुलती स्थिति कपकोट के गांव तोली की है। एक साल पहले यूपीसीएल ने यहां कनेक्शन तो बांट दिए लेकिन तब से केवल रात में बिजली आपूर्ति की जा रही है। दिन में बिजली नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत तोली को एक साल पहले उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड से जोड़ा जा चुका है। करीब 1500 की आबादी वाला यह गांव तब से दिन में बिजली के लिए तरस रहा है। ग्रामीणों की माने तो शाम छह बजे से सुबह सात बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु रहती है लेकिन पूरे दिन बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार बिजली नहीं होने के कारण उन्हें शादी सहित अन्य आयोजनों के लिए जनरेटर मंगाना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। दिन में बिजली नहीं होने से कुटीर उद्योग आटा चक्की, पैकिंग आदि का काम प्रभावित है। विमला देवी, प्रकाश जोशी, प्रताप सिंह, गोविंद सिंह, भूपाल सिंह आदि ने बिजली सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
12 दिन पूर्व फुंका ट्रांसफार्मर कब बदलोगे
कपकोट। डौला में बिजली का बुरा हाल है। यहां 12 दिन पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक गया था। तब से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इस ट्रांसफार्मर से 30-35 परिवार, 150-165 की आबादी प्रभावित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने उरेडा से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की तब विभाग ने बजट नहीं होने का रोना रो रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शिकायत करने वालों में नवीन सिंह, गंगा सिंह, प्रवीन सिंह, रमेश सिंह, खीम सिंह, प्रभा दानू, नरेंद्र सिंह आदि थे।