फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No Doctor in Bageshwar

रेडियोलॉजिस्ट न होने से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
No Doctor in Bageshwar
बागेश्वर के जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
अमर उजाला लाइव
विज्ञापन

ईएनटी सर्जन और रेडियोलॉजिस्ट न होने से लोग परेशान
डॉक्टर न होने से इलाज के किए बाहर जाने को मजबूर हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। जिला अस्पताल बागेश्वर में ईएनटी सर्जन और रेडियोलॉजिस्ट न होने से लोग परेशान हैं। विशेषज्ञों की कमी रोगियों पर भारी पड़ रही है। कोरोना काल में उन्हें इलाज के लिए जिले से बाहर जाना पड़ रहा है।
शुक्रवार को अमर उजाला की टीम सुबह साढ़े दस बजे पड़ताल के लिए जिला अस्पताल पहुंची। इस दौरान अस्पताल में अन्य दिनों केे मुकाबले भीड़ कम थी। इसके बाद भी लोग उपचार के लिए भटकते नजर आए। लोगों ने बताया कि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट और ईएनटी सर्जन के पद रिक्त हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। रेडियोलॉजिस्ट न होने से अस्पताल के सीएमएस डॉ. एलएस टोलिया मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं, लेकिन वह अल्ट्रासाउंड के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। इस वजह से अस्पताल में काफी कम अल्ट्रासाउंड हो पा रहे हैं। मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कई दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाहर इलाज करना मजबूरी
सुबह 11.32 बजे अस्पताल पहुंचे बागेश्वर के उड़खुली निवासी चनर राम ने बताया कि उनके कान में तकलीफ है। पिछले कई दिनों से कान में कुछ फंसा जैसा महसूस हो रहा है। कम सुनाई दे रहा है। जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन नहीं होने से बाहर इलाज कराने की नौबत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सटीक इलाज नहीं मिल पा रहा है
सुबह 11.47 बजे मंडलसेरा से अस्पताल पहुंची उषा देवी ने बताया कि कुछ दिनों से उनके गले में दर्द है। डॉक्टर ने दवाएं दी हैं, लेकिन गले की परेशानी दूर नहीं हो रही है। जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन न होने से समय पर सटीक इलाज नहीं मिल पा रहा है।
इनसेट
अल्ट्रासाउंड कराने को बड़ी मुश्किल से आया नंबर
दोपहर 12.5 बजे बसौली से अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंचे दिनेश सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में समय पर अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। वह दूसरी बार आए हैं। इससे पहले उन्हें रेडियोलॉजिस्ट न होने की बात बताई गई। शुक्रवार को वह दोबारा आए तो बमुश्किल अल्ट्रासाउंड के लिए नंबर आया ।

अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र भेजा गया है। ईएनटी सर्जन के स्थान पर बाल रोग विशेषज्ञ और अन्य चिकित्सक मरीजों को देख रहे हैं।
डॉ. एलएस टोलिया सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर
फोटो 18 बीजीएस 04 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed