फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   no connectivity

बीएसएनएल की संचार सेवा तीन दिन से ठप 

Mon, 17 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 17 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
no connectivity
बीएसएनएल - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 बीएसएनएल की संचार सेवा बाधित होने से बैजनाथ डाकघर सहित तेरह ब्रांच पोस्ट आफिसों में 15 अक्तूबर से काम ठप है। बैजनाथ पोस्ट आफिस में खाता धारक इंटरनेट कनेक्टिविटी का घंटो तक इंतजार करने के बाद मायूस होकर घर लौट रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि संचार व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त नहीं हुई तो केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा से पद से इस्तीफा देने को हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे।

बीएसएनएल की संचार सेवा का ब्लॉक में बुरा हाल है। आए दिन संचार व्यवस्था बाधित रहने से डाकघर, बैंक कर्मी, जनता, व्यापारी और सरकारी विभागों के कर्मचारी परेशान रहते है। विभाग ने बैजनाथ एक्सचेंज एक संविदा कर्मचारी के भरोसे छोड़ रखा है। सड़कों के निर्माण और सड़क के किनारे भवनों का निर्माण होने से ओएफसी आए दिन कटती  रहती है। डाकघर बैजनाथ के पोस्टमाटर बी एम लाल ने बताया कि डाकघर का इंटरनेट तीन दिन से  बंद पड़ा है, इससे ब्लॉक के तेरह ब्रांच पोस्ट आफिसों में  कामकाज ठप हो गया है। संचार सुविधा ठप होने से बैंक और सरकारी संस्थानों  में कामकाज ठप है। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाँक अध्यक्ष नवीन ममगई, व्यापारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों का कहना है कि संचार मंत्रालय केंद्र का मसला है। संचार व्यवस्था बारह घंटे के अंदर दुरुस्त नहीं  हुई तो विभिन्न संगठनों के लोग राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा से पद से इस्तीफा देने को हस्ताक्षर अभियान  चलाएंगे। बीएसएनएल के जेटीओ मो. फराज ने बताया कि संचार व्यवस्था अल्मोड़ा से खराब है। विभाग के उच्चाधिकारियों को इस संबंध में लिखा गया  है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed