फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   No alcohol, should develop mountain

शराब नहीं, पहाड़ का विकास चाहिए

Tue, 14 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Tue, 14 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
No alcohol, should develop mountain

शराब के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन दिन-ब-दिन जोर पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को भी बड़ी तादाद में महिलाएं जुलूस लेकर भराड़ी बाजार आ धमकीं। हाथ में बिच्छू घास थामे महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बाजार स्थित अंग्रेजी और देसी शराब की दुकान के आगे धरना दे दिया। इस दौरान पियक्कड़ शराब की दुकानों के आगे भी नहीं फटके। महिलाओं ने दो टूक कहा कि दुकानें हटाने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्हें शराब नहीं, बल्कि पहाड़ का विकास चाहिए।

विज्ञापन


मंगलवार अपराह्न महिलाएं मंगल दल की अध्यक्ष आनंदी मेहता की अगुवाई में बाराही देवी के मंदिर में एकत्रित हुई। यहां से वह नारेबाजी करती हुई शराब की दुकानों के आगे पहुंची। यहां उन्होंने शासन प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार इलाके का विकास कराने के बजाए शराब को प्राथमिकता दे रही है। लोगों के कड़ी मेहनत का पैसा शराब में जा रहा है। शराब के कारण प्रभावित परिवारों की आर्थिक हालत बहुत बुरी हो गई है। नशेड़ियों के आतंक से जहां महिलाओं का बाजार में आना मुश्किल हो गया है वहीं भले लोगों के अलावा व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


आबकारी विभाग दुकानों से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही तस्करी को रोकने में नाकाम रहा है। पुलिस और प्रशासन दुकानों को हटाने के बजाए शराब के कारोबारियों के पक्ष में बात कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन को छेड़ा गया तो वह सैकड़ाें की संख्या में महिलाएं अनशन में बैठ जाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दुकानें हट नहीं जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन में नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, लीला गढ़िया, विमला गढ़िया, मधु ऐठानी, गोपुली देवी, नंदी, रीता ऐठानी, पुष्पा  देवी, मुन्नी, प्रेमा आर्या, रीता देवी, गीता ऐठानी, कुंथी कोरंगा और गोपुली देवी, नंदी ऐठानी, पुष्पा देवी, रेवती, खष्टी, उषा दानू, बसंती, कौशल्या देवी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed