फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NHM Workers Protest over Demands

एनएचएम कर्मचारियों ने दी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
NHM Workers Protest over Demands
बागेश्वर के सीएमओ कार्यालय में धरना देकर नारेबाजी करते एनएचएम कर्मी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दो सूत्री मांगों के लिए एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। कर्मचारी हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतनमान देने और आउटसोर्स व्यवस्था को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। 11 दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल, क्षय रोग केंद्र, सीएचसी और पीएचसी में 145 एनएचएम संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। 10 दिसंबर से सभी कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने विरोध में कोरोना वॉरियर्स सम्मान भी लौटा दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार जल्द उनकी समस्याओं का निदान नहीं करती है तो वह पूरे परिवार के साथ विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। वहां पर भुवन जोशी, अनूप कांडपाल, नीरज उपाध्याय, ललित धर्मशक्तू, विजय कुमार, नवीन शाही, अमित तिवारी, सतीश कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed