फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   NGT ignores the standards of heavy, two blocking of Khadiya mines

एनजीटी मे मानकों की अनदेखी पड़ी भारी, दो खड़िया खदानों पर रोक 

Fri, 15 Dec 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Fri, 15 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन

अवैध खड़िया खनन और खदान क्षेत्र में अनियमितता पाए जाने पर जिला प्रशासन ने दो खड़िया खदानों में खनन पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। साथ ही मजदूरों के लिए शौचालय न बनाने और कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था नहीं करने पर पट्टाधारकों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से पट्टाधारकों में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


डीएम रंजना राजगुरु के निर्देशन में अवैध खनन पर अंकुश लगाने और एनजीटी के आदेशों का पालन कराने को लेकर एसडीएम श्याम सिंह राणा और खान अधिकारी रवि नेगी के नेतृत्व में गठित टीमों ने कई खड़िया खदानों में छापेमारी की। इस दौरान किमोली और पोखरी में स्थित खड़िया खदानों में कई अनियमितताएं पाई गईं। खड़िया खदानों में मजदूरों से बिना हेलमेट के ही कार्य कराया जा रहा था। मजदूरों के लिए शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं मिली। खनन क्षेत्र की सुरक्षा के लिहाज से खनन क्षेत्र के तीव्र ढलान पर उचित माप की बैंचिंग नहीं की गई थी।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि खदान में लगे मजदूरों की सुरक्षा के लिए मौके पर कोई इंतजाम नहीं मिले। कोई फर्स्टएड बॉक्स भी नहीं रखा गया था। खनन क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए थे। इन कमियों को देखते हुए दोनों खनन पट्टा धारकों के खदान क्षेत्र में अस्थायी रूप से खनन कार्य और निकासी पर रोक लगाई है। यह रोक निरीक्षण में मिली कमियों को पूरी तरह से दूर करने तक रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed