फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Newly elected office bearers of the Chamber of Commerce took oath.

Bageshwar News: व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sun, 05 Oct 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 05 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Newly elected office bearers of the Chamber of Commerce took oath.
बागेश्वर के निजी होटल में शपथ ग्रहण करते व्यापार मंडल के पदा​धिकारी। संवाद
बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। संगठन को मजबूत करने और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को नगर के एक होटल में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास ने बतौर अतिथि शिरकत की। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज जोशी, उपाध्यक्ष गिरीश बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष माया गढि़या, सचिव देवेंद्र अधिकारी, सह सचिव योगेश पूना और कोषाध्यक्ष आलोक साह को शपथ दिलाई। शपथ लेने के साथ ही नई नगर व्यापार मंडल कार्यकारिणी का कार्यकाल शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व विगत 21 सितंबर को नगर व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न हुए थे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर सीधा मुकाबला हुआ था। बाकी तीन पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए थे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बलवंत बबलू नेगी ने उम्मीद जताई कि नई नगर इकाई संगठन की मजबूती और व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए तत्परता से कार्य करेगी। इस मौके पर जिला महामंत्री अनिल कार्की, प्रदेश मंत्री हरीश सोनी, राजेंद्र परिहार, नवीन लाल साह, उमेश साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed