फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   New Rate of Electricity in Uttarakhand

कोरोना से कम परेशान थे जो बिजली के दाम भी बढ़ा दिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
New Rate of Electricity in Uttarakhand
बागेश्वर। कोरोना महामारी की मार झेल रहे व्यापारियों में बिजली की दर बढ़ने से नाराजगी है। दर बढ़ने से कारोबारी बेहद परेशान हैं। लॉकडाउन के बाद से जिले में सैलानियों और बाहरी लोगों का आना कम हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों की भी बाजार पर निर्भरता कम हो रही है। इस कारण जिले के कारोबारियों को लगातार नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ष की शुरुआत में कारोबार सुधरने की संभावना बन रही थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद हालात पिछले वर्ष की तरह हो गए। छोटे व्यापारी ऐसे हालात में बेहद परेशान हैं तो होटल, रेस्टोरेंट से जुड़े कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कोरोना से कौसानी के होटलों में पूर्व से की गई ऑनलाइन बुकिंग निरस्त होने लगी तो जिला मुख्यालय के होटल भी सुनसान हो गए।
विज्ञापन

अप्रैल तक कुछ लोग होटलों में ठहरने आते थे, लेकिन कोरोना के मामले बढ़ने के बाद से काम पूरी तरह से बाधित हो गया है। वहीं गर्मियों के दिनों में फ्रिज, पंखे, कूलर, एसी आदि चलने से खर्च बढ़ जाता है। दुकानों में भी पंखे, फ्रिज, डीप फ्रिज का इस्तेमाल होता है, लेकिन महामारी से काम प्रभावित हुआ है और दर बढ़ने से बिजली का बिल अधिक आएगा। सरकार के इस फैसले से व्यापारियों की कमाई कम, खर्चा अधिक बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबार पहले से ही संकट में है। बिजली की दर बढ़ने से हर महीने एक से दो हजार रुपये का अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा। सरकार को इस महामारी के दौर में लोगों को राहत देनी चाहिए थी, लेकिन बिजली महंगी कर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है।
- आशीष धपोला, होटल आशीष बागेश्वर।
महामारी के समय में बिजली की दर बढ़ाना व्यापारियों के साथ आम जनता के हित में नहीं है। व्यापारी वर्ग पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। सरकार को इस बुरे वक्त में जनता को रियायतें देनी चाहिए। बिजली की दर वृद्धि वापस होनी चाहिए।

- मनोज अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल।
बिजली की दर बढ़ने से सभी परेशान हैं। व्यापारियों को इससे अधिक नुकसान होगा। व्यापारी पहले से ही आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, ऐसे में महंगी बिजली से अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सरकार का यह निर्णय बेहद गलत है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
- हरीश सोनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed