फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   New Acting Congress President in Almora And Bageshwar

भगत को मिली कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
New Acting Congress President in Almora And Bageshwar
भगत सिंह डसीला। - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जिलों में पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने नव नियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। भूपेंद्र सिंह भोज को अल्मोड़ा और भगत सिंह डसीला को बागेश्वर की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के एसएसजे कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भोज पूर्व में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, निर्माण सलाहकार समिति के जिला उपाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य रह चुके हैं। उनके कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

बागेश्वर के नव नियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष डसीला वर्ष 1992 से संगठन से जुड़े हैं। वह लंबे समय तक कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई में सक्रिय रहे। कांग्रेस के बागेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रहे डसीला वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में धारचूला सीट के चुनाव प्रभारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डसीला ने संगठन में सभी वर्गों और समाज को प्रतिनिधित्व देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आज जनता केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों से त्रस्त है। जन मुद्दों को लगातार उठाकर सरकारों को कठघरे में खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed