फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nepali murdered old lady

किराए पर रहने वाले नेपाली मजदूर ने की थी वृद्धा की हत्या, गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Nepali murdered old lady
बागेश्वर। पुलिस ने चार दिन पहले हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। महिला के घर पर रहने वाले नेपाली ने ही शराब के नशे में बुजुर्ग की हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने कोतवाली में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 5 जुलाई को ठाकुरद्वारा बागेश्वर में 75 वर्षीय हरुली देवी पत्नी आन सिंह का शव बरामद हुआ था। मृतका के चेहरे पर चोट के निशान थे। चेहरा खून से सना हुआ था। 6 जुलाई को गिरीश सिंह गढ़िया पुत्र नंदन सिंह गढिया निवासी पिंडारी रोड बागेश्वर ने कोतवाली में अपनी बुआ हरुली देवी की हत्या करने संबंधी तहरीर दी और बताया कि बुआ की हत्या उनके मकान में किराए में रहने वाले नेपाली मजदूर सोनू ने की है। वह हत्या के बाद से फरार है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी सोनू नेपाली उर्फ नंदे कामी (33) पुत्र सगुने कामी निवासी ग्राम स्यूना जिला कालीकोट अंचल कर्णाली नेपाल को सोमवार को बागेश्वर के नदीगांव से आगे अमसरकोट सड़क के थुणाई तोक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने हत्या का आरोप स्वीकार कर लिया है। आरोपी के अनुसार उसने 4 जुलाई को शराब पी रखी थी। रात को कमरे में पहुंचा तो अम्मा से खाना मांगा तो अम्मा ने खाना नहीं दिया और किराया मांगने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में अम्मा के मुंह और सीने में मुक्के से मार दिया। अंगूठी से चोट लगने से अम्मा का मुंह कट गया और खून निकलने लगा। फिर कमरे में जाकर सो गया। सुबह उठकर देखा तो अम्मा मर चुकी थी। इसके बाद वह भाग गया। बताया कि आरोपी की अंगूठी में भी खून लगा हुआ था। आरोपी एक माह पहले ही बागेश्वर आया था। उसका पिछला आपराधिक रिकार्ड भी सामने नहीं आया है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक खष्टी बिष्ट, उप निरीक्षक जीवन सिह चुफाल, आरक्षी अशोक पंवार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed