फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Negligence in the investigation of the answer sheets of Commerce

कामर्स की उत्तर पुस्तिका की जांच में लापरवाही

Wed, 21 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Wed, 21 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
 कुमांऊ विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में घोर लापरवाही सामने आई है। विश्वविद्यालय के परीक्षक ने एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी की कामर्स प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा को अधिकांश प्रश्नों के सवालों में न केवल कम नंबर दिए हैं बल्कि 15 नंबर के एक उत्तर पर सही का मार्क लगाने के बाद भी नंबर नहीं दिए हैं। छात्रा की मां ने इसे घोर लापरवाही बताते हुए इसके खिलाफ न्यायालय जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


 
बागेश्वर के किमोली गांव निवासी संगीता नगरकोटी एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में एमकॉम की छात्रा हैं। संगीता ने 28 मार्च 2016 को एमकाम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दी। सांख्यिकी के 70 नंबर के प्रश्नपत्र में 34 अंक प्राप्त होने पर जब सूचना अधिकार अधिनियम के तहत उत्तर पुस्तिका की प्रति मांगी गई तो उसमें घोर लापरवाही सामने आई है। छात्रा की माता पुष्पा नगरकोटी ने बताया कि उत्तर पुस्तिका में छात्रा को परीक्षक ने 15 नंबर के एक प्रश्न में केवल पांच नंबर दिए हैं।
विज्ञापन


जबकि न्यूमेरिकल में उत्तर सही होने पर नंबर काटने की कोई वजह ही नहीं बनती है। इसके अलावा प्रश्नपत्र में पूछे गए 15 नंबर के अंतिम प्रश्न के उत्तर की जांच करने के बाद सही का निशान भी लगाया गया है, लेकिन नंबर नहीं दिए हैं। इसके अलावा अन्य प्रश्नों के उत्तर में भी कम नंबर दिए गए हैं। छात्रा की मां का कहना है कि जानकारों को उत्तर पुस्तिका दिखाने पर इस प्रश्नपत्र में ठीक से जांच करने पर 25 से अधिक अतिरिक्त अंक मिलने की बात बताई जा रही है। उन्होंने कुलपति को शिकायत पत्र भेजकर इसे परीक्षा नियंत्रक विभाग की घोर लापरवाही बताते हुए न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed