{"_id":"58a734014f1c1b941ad84b12","slug":"ndiganv-beer-open-bar-women-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदीगांव में बियर बार खोलने का महिलाओं ने विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदीगांव में बियर बार खोलने का महिलाओं ने विरोध किया
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में डीएम को ज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के नदीगांव में बियर बार खोलने की सुगबुुगाहट से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। क्षेत्र की महिलाओं ने इसके विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि नदीगांव में बियर बार खोलने की तैयारी चल रही है। जहां पर बियर बार प्रस्तावित है वहां पर दो विद्यालय हैं और एक मंदिर भी है। यही क्षेत्र का प्रमुख मार्ग भी है। बियर बार खुलने पर महिलाओं और छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। शराबियों के उत्पात मचाने से क्षेत्र का माहौल खराब होने की आशंका भी है। बियर बार खुलने से बच्चों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रधान दुर्गा मटियानी, भगवती जोशी, मुन्नी जोशी, कलावती परिहार, भगवती देवी, बीना बोरा, कमला राणा, खष्टी उपाध्याय, निर्मला पांडे, द्रोपदी, प्रेमा पांडे, नंदी, रेखा जोशी, पुष्पा, भगवती, गोविंद सिंह, सावित्री देवी, पूर्व प्रधान महीप पांडे, भीम सिंह, विजय, कमल आदि क्षेत्रवासी शामिल थे।