फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Navodaya and Pantkavarali clash in Sanskrit competition

संस्कृत प्रतियोगिता में नवोदय व पंतक्वैराली का दबदबा

Thu, 13 Sep 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 13 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Navodaya and Pantkavarali clash in Sanskrit competition
ंस्कृत प्रतियोगिता में कार्यक्रम प्रस्तुत करते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
 संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय व राउमावि पंतक्वैराली का दबदबा रहा। 
विज्ञापन


वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली प्रथम, राइंका गरुड़ द्वितीय तथा इंका घिंघारतोला तृतीय स्थान पर रहे। संस्कृत समूह गान में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रथम, विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा द्वितीय, राबाइंका ऐठाण तृतीय स्थान पर रहे। संस्कृत आशु भाषण में हिमानी बोरा प्रथम, गौरव उपाध्याय द्वितीय तथा कंचना चंदोला तृतीय स्थान पर रहे। श्लोक उच्चारण में शिवानी चौबे प्रथम, चंदन राणा द्वितीय तथा कोमल खोलिया तृतीय रहे।  कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक में उमावि पंतक्वैराली प्रथम, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय द्वितीय तथा राउमावि कोटफुलवाड़ी तृतीय स्थान रहा। 
विज्ञापन


आशुभाषण में अमीषा थायत, लता कांडपाल, सुनीता गढ़िया, श्लोक उच्चारण में खजान लोहुमी, हिमांशु कनवाल, हिमांशु गढ़िया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।  समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। संचालन डा. रमेश कांडपाल ने किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, प्रमुख रेखा खेतवाल, सीओ महेश जोशी, सीईओ हरीश रावत, दीप जोशी आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed