{"_id":"582208e44f1c1b8553b38d37","slug":"national-unity-required-for-national-developmentnational-unity-required-for-national-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के विकास में राष्ट्रीय एकता की बड़ी भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के विकास में राष्ट्रीय एकता की बड़ी भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Tue, 08 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
देश के विकास के लिए राष्ट्रीय एकता जरूरी
- फोटो : अमर उजाला
गरुड़ (बागेश्वर)। जन शिक्षण संस्थान की पहल पर स्यालीस्टेट और लद्यूड़ा में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता संगोष्ठी हुई। इसमें संस्थान के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
गांव की पूर्व प्रधान रेवती देवी ने कहा कि परिवार, गांव, देश के लोग एकजुट रहेंगे तो हर देश का और तेज गति से विकास होगा। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर काम रचनात्मक कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
संस्थान के नरेंद्र खेतवाल ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता की जानकारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का आधार उसकी एकता, अखंडता पर निहित रहती है। अवाम के बीच एकता की कमी होने के कारण देश में विकास की गति धीमी है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से जातिवाद के दलदल में न फंसने की अपील की। संस्थान की चंदू नेगी ने गोष्ठी के दौरान ग्रामीणों को पीएम मोदी द्वारा संचालित सबका साथ सबका विकास के बात को ध्यान में रखकर एकता, भाईचारे का पाठ पढ़ाया। सह प्रेरक भगवती किरौला ने महिला मंगल दल की महिलाओं को मिल-जुलकर रहने को कहा। इस दौरान कीर्तिबल्लभ, पूजा, गीता, बेबी, गोविंदी, गोपुली देवी आदि ने विचार रखे।