फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nanda Sunanda Pujan in bageshwar

नंदा-सुनंदा मूर्ति निर्माण को भिटालगांव से लाए कदली वृक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Nanda Sunanda Pujan in bageshwar
बागेश्वर में मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति बनाने के लिए कदली वृक्ष लाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नुमाइशखेत के रामलीला मंच में 14 सितंबर से होने वाले नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नंदा और सुनंदा की मूर्तियों के निर्माण के लिए भिटालगांव से कदली वृक्ष पहुंच चुका है। 12 और 13 सितंबर को केेले के पेड़ से मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। 17 सितंबर को डोला भ्रमण और मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन

मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण कदली या केले के वृक्ष से किया जाता है। शुक्रवार शाम आयोजन समिति के सदस्यों ने भिटालगांव जाकर कदली वृक्ष को आमंत्रित किया था। इस दौरान वृक्ष का चयन कर उसकी पूजा अर्चना की गई। शनिवार की सुबह समिति के सदस्य कदली वृक्ष को उखाड़कर गाजे-गाजे के साथ कदली वृक्ष लेकर आए। इस दौरान भक्तों ने माता के जयकारे लगाए। कदली वृक्ष को रामलीला मंच तक लाया गया।
विज्ञापन

जहां मूर्तिकार वृक्ष से मूर्तियों का निर्माण करेंगे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि इस वर्ष कोरोना के चलते महोत्सव सादगी के साथ मनाया जाना है। जिसे देखते हुए भक्तों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की विशेष अपील की जा रही है। इस मौके पर कौशल उपाध्याय, हरीश बिष्ट, कंचन साह, दीप जोशी, भानु तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed