फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Names of 100 percent voters should be registered in the voter list

Bageshwar News: मतदाता सूची में दर्ज हों शत प्रतिशत मतदाताओं के नाम

Mon, 01 May 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 01 May 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Names of 100 percent voters should be registered in the voter list
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने आगामी लोकसभा चुनाव की प्रारंभिक बैठक ली। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को मतदाता सूची में शत प्रतिशत मतदाताओं के नाम दर्ज करने, मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाने और त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पाल ने एसडीएम और सीईओ को मत देय स्थलों का सत्यापन करते हुए बिजली, पानी, फर्नीचर और रैंप की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कम छात्र संख्या के कारण बंद हो चुके मत देय स्थल वाले विद्यालयों में भवनों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए स्वीप टीम को एक्टिव रहते हुए कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने को कहा। प्रशिक्षण टीम को प्रशिक्षण की विषय वस्तु तैयार करने और नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का अध्ययन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एआरटीओ को मतदान के लिए जरूरत के अनुसार छोटे-बड़े वाहनों का आंकलन करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ संजय सिंह, डीडीओ संगीता आर्य, एसडीएम हरगिरि, सीओ अंकित कंडारी, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, तहसीलदार दीपिका आर्या, सूचना विज्ञान अधिकारी अमित कुमार, ईडीएम रोहित बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed