फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mustard Oil Sample Failed

मस्टर्ड ऑयल के सैंपल फेल होने पर निर्माता, विपणनकर्ता पर 50-50 हजार का जुर्माना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mustard Oil Sample Failed
बागेश्वर। सरसों के तेल का सैंपल फेल होने पर निर्माता और विपणनकर्ता पर 50-50 हजार रुपये तो बिक्री करने वाले व्यापारी पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सोमवार को भी बागेश्वर बाजार से खाद्य पदार्थों के छह सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अभिहित अधिकारी डॉ. प्रकाश फुलारा ने बताया कि धारा ब्रांड के सरसों के तेल के नमूने फेल होने पर न्याय निर्णायन अधिकारी/डीएम ने कंपनी के निर्माता और विपणनकर्ता पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। बिक्री करने वाले गरुड़ टीट बाजार के एक व्यापारी पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों के सैंपल भेजने का काम लगातार जारी रहता है। पूर्व में जिला अस्पताल के कैंटीन संचालक पर अधो मानक मूंग की दाल का प्रयोग करने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को भी बागेश्वर नगर के प्रतिष्ठानों से तेल, मसाले और अन्य सामग्री के छह सैंपल लिए गए। सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजे जाएंगे। उन्होंने व्यापारियों से कालातीत, दूषित खाद्य पदार्थ का संग्रहण और उपयोग न करने की अपील की। कहा कि खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने पर न केवल निर्माता बल्कि व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई होती है। चेकिंग अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार और विभागीय कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed